रांची में भी आवारा कुत्तों की खैर नहीं, कराया जा रहा है नसबंदी !
- By rakesh --
- 08 Sep 2025 --
- comments are disable
शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान को और तेज़ी से चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करना है, बल्कि रेबीज जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम भी है।
राॅंची नगर निगम की ओर से आज विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत कुल 17 आवारा कुत्तों की शल्य चिकित्सा की गई। इसके साथ ही वार्ड संख्या 15 में 04 नए कुत्तों को पकड़कर नसबंदी एवं टीकाकरण हेतु शेल्टर भेजा गया।
इस कार्य को निगम के अंतर्गत अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कुत्तों का ऑपरेशन एवं वैक्सीनेशन किया जाता है। नसबंदी के बाद उन्हें स्वस्थ होने तक शेल्टर होम में रखा जाता है और फिर दोबारा उसी क्षेत्र में छोड़ा जाता है।
इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा ताकि आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके और साथ ही नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। सम्मानित नागरिक अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों की जानकारी हेतु निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते है।
- ignored street dog seeks affection
- indian street dog barking
- indian street dog black desi dog video
- neeya naana street dog episode
- street dog
- street dog barking
- street dog barking on gsd
- street dog barking sound video
- street dog catching
- street dog catching video
- street dog feeding video
- street dog fight
- street dog fight video
- street dog issue
- street dog moment
- street dog paavangal
- street dog parithabangal
- street dog video
- street dogs
- street dogs debate
- street dogs paavangal