ऑनलाइन गेमिंग की लत से फरार हुआ किशोर, दिल्ली से सकुशल बरामद
- By rakesh --
- 27 May 2026 --
- comments are disable
ऑनलाइन गेमिंग की लत से फरार हुआ किशोर, दिल्ली से सकुशल बरामद
ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई। रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को रांची पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ऑनलाइन गेम STAKE में काफी पैसा हार चुका था, जिसके कारण वह तनाव में था और इसी वजह से बिना किसी को बताए घर छोड़कर निकल गया।
जानकारी के अनुसार, 24 मई को आशविन आनंद अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने रांची के सदर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को युवक के दिल्ली में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान की मदद से नाबालिग को सुरक्षित वापस लाया गया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों को उजागर किया है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करें।
गौरतलब है कि देश में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर किशोरों में एक अलग सा क्रेज बना हुआ है। ऐसे में कई ऐसे गेम एप भी मौजूद हैं, जो ऑनलाइन पैसों के लिए खेले जाते हैं। इसी झांसे में आकर किशोर कुछ ऐसे गलतिया कर जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने परिवार को फेस करना आसान नहीं लगता है। इस घटना में कुछ इसी तरह का मामला सामने आता नजर आ रहा है।
- avoid online gaming apps
- dangers of online gaming
- fraud in online gaming
- india online gaming ban
- online gaming
- online gaming 2025
- online gaming addiction
- online gaming apps ban india
- online gaming ban in india 2025
- online gaming ban india
- online gaming fraud
- online gaming law
- online gaming law india
- online gaming legal india
- online gaming regulation
- online gaming regulation 2025
- online gaming rules 2026
- online gaming scam
- online gaming tax india
- online gaming 🎮 का scam