रक्षा राज्य मंत्री को जान से मारने की धमकी देनेवाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
- By rakesh --
- 28 Jul 2025 --
- comments are disable
रांची, 28 जुलाई केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और अब मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले ने एक मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था आप पर गोली चलेगी।
धमकी मिलने के बाद संजय सेठ ने तत्काल रांची और दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई और डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपित को धनबाद से गिरफ्तार किया है।
आरोपित नशे की हालत में अक्सर किसी न किसी को फोन पर धमकी देता रहता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
- bjp mp sanjay seth
- ministry of defense sanjay seth
- Sanjay Seth
- sanjay seth address
- sanjay seth bjp
- sanjay seth breaking news
- sanjay seth cabinet minister
- sanjay seth defence
- sanjay seth kargil
- sanjay seth kargil tribute
- sanjay seth ladakh
- sanjay seth latest
- sanjay seth latest news
- sanjay seth lays wreath at national war memorial
- sanjay seth mos
- sanjay seth mos ministry of defense
- sanjay seth news
- sanjay seth rajnath singh
- sanjay seth ranchi
- sanjay seth shorts
- sanjay seth speech
- sanjay seth video