ड्रोन की तस्वीरों को खंगालकर पुलिस अब तोड़ नही है नक्सलियों की कमर !

रांची। झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए कमर कस ली है। एक तरफ नक्सलियों को मार गिराया जा रहा है, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पुलिस का प्रहार तेज हो गया है। यही कारण है कि  नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खात्मे के साथ साथ उस इलाके में उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देनेवाले अफीम के काले कारोबार पर भी प्रहार तेज हो गया है।

इसी कड़ी में लगातार पुलिस ने राज्य के विभन्न इलाकों में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट करना शुरू कर दिया है। 28 जनवरी को चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध रूप से लगाई गई लगभग 50 एकड़ में फैले अफीम की खेती नष्ट कर दिया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग अंजन के विभिन्न इलाकों में करीब 50 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

सबसे अहम जानकारी यह सामने आई है कि पुलिस की टीन अब ड्रोन के माध्यम से राज्य के सभी इलाकों पर पैनी नजर रख रही है। ड्रोन के माध्यम से पुलिस जहां नक्सल गतिविधियों को जानने में लगी है, वहीं ग्रामीण इलाकों में लगाए गए अफीम की भी जानकारी ले पा रही है। इसी के कारण पुलिस अब लगातार अफीम की खेती को नष्ट कर रही है।

 

बरामदगी :

घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं

  1. 8 डिलीवरी पाइप

 

नोट- अंजन क्षेत्र में ड्रोन सर्वे से अनुमानित लगभग 200 एकड़ में खेती किया गया है । आज की करवाई में 50 एकड़ अफीम की खेती नष्ट किया गया तीन दिन के अंदर अंजन में लगे 200 एकड़ की अफीम की खेती को पूर्ण नष्ट करने का टारगेट है ।  पूर्व में इस क्षेत्र में विनिष्टिकरण नही करने से तस्करों के मन बढ़ गया है ।

 

अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

 

संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :

 

  1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही
  2. श्री चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल
  3. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण
  4. Si सुबिन्दर राम
  5. SI रवि रंजन
  6. Si दिव्य प्रकाश
  7. Asi बदल महतो
  8. Asi कमरुद्दीन
  9. एवं सशत्र बल
  10. बनपाल कुलदीप कुमार

 

उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।