गांधी जयंती पर सीएम हेमंत ने कहा- गांधी जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है
- By rakesh --
- 02 Oct 2025 --
- comments are disable
माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
============================
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए समस्त राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
गांधी जयंती के अवसर पर आज माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्यमंत्री ने कहा आगे कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें।
लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे। उनके दिए गए नारे “जय जवान, जय किसान” आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना सकते हैं।
गवर्नर संतोष गंगवार ने किया माल्यार्पण
झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार ने गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी, राँची स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रिय भजन सुने। बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
- gandhi jayanti
- gandhi jayanti 2025
- gandhi jayanti date
- gandhi jayanti effect
- gandhi jayanti event
- gandhi jayanti homage
- gandhi jayanti india
- gandhi jayanti ke gane
- gandhi jayanti live
- gandhi jayanti news
- gandhi jayanti quiz
- gandhi jayanti quotes
- gandhi jayanti shorts
- gandhi jayanti song
- gandhi jayanti songs
- gandhi jayanti speech
- gandhi jayanti status
- gandhi jayanti story
- gandhi jayanti today
- gandhi jayanti wishes
- happy gandhi jayanti
- modi gandhi jayanti