हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की
- By rakesh --
- 28 Sep 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर, रांची के पूजा पंडाल में मां दुर्गा के किए दर्शन, शीश नवाकर लिया आशीर्वाद और माता रानी से राज्यवासियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल पट का किया अनावरण, माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
=================
◆ मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- श्रद्धा एवं आस्था के इस पूजोत्सव की परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े, माता रानी से यही प्रार्थना है
=================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ रहा सैलाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
- 3d durga puja theme ranchi
- 3d pandal durga puja ranchi
- durga puja 2025 ranchi
- durga puja blog ranchi
- durga puja in ranchi
- durga puja in ranchi 2020
- durga puja pandal ranchi
- durga puja pandals ranchi
- durga puja ranchi
- durga puja ranchi 2020
- durga puja ranchi 2025
- ranchi best durga puja 2022
- ranchi dhurwa durga puja pandal
- ranchi dhurwa durga puja pandal 2025
- ranchi durga puja
- ranchi durga puja 2022
- ranchi durga puja 2025
- ranchi durga puja pandal
- ranchi durga puja vlog
- ranchi ka durga puja pandal