करोड़ों जीतने का सपना बिखरा ! Dream11, MPL समेत 10 ऐप्स पर ताला !
- By rakesh --
- 22 Aug 2025 --
- comments are disable
करोड़ों जीतने का सपना रहेगा अधूरा! Dream11, MPL समेत 10 ऐप्स पर ताला; आपके पैसे का क्या होगा?
ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में बड़ा झटका लगा है. संसद में Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास होते ही Dream11, MPL, Zupee और PokerBaazi जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स ने अपने पैसे वाले गेम्स बंद कर दिए हैं. अब सवाल उठता है कि जिन यूजर्स ने इन ऐप्स में पैसे लगाए थे, उनका क्या होगा? चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में.
बैन होने पर आपके पैसे का क्या होगा?
सबसे पहले राहत की बात ये है कि सभी कंपनियों ने साफ किया है कि यूजर्स के पैसे सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
– MPL ने कहा है कि अब कोई नया डिपॉज़िट नहीं लिया जाएगा, लेकिन यूजर्स अपने वॉलेट से पैसे आसानी से निकाल सकते हैं.
– Zupee ने भी अपने पेड गेम्स बंद कर दिए हैं, लेकिन Ludo Supreme, Snakes & Ladders जैसे फ्री गेम्स चालू रहेंगे. साथ ही, वॉलेट बैलेंस निकालने की सुविधा जारी रहेगी.
– Dream11 ने अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स बंद कर दिए हैं और कंपनी ने कर्मचारियों को ट्रांजिशन प्लान भी बताया है. यूजर्स को अपने अकाउंट से पैसे निकालने की पूरी सुविधा दी जा रही है.
– PokerBaazi ने भी भारी मन से अपने रियल मनी गेम्स बंद किए हैं और भरोसा दिलाया है कि सभी फंड्स सुरक्षित हैं और निकासी जारी रहेगी.
ऑनलाइन गेम्स पर लगा बैन
इस नए कानून के तहत अब भारत में कोई भी ऑनलाइन गेम जिसमें पैसे लगाए जाते हैं, पूरी तरह से बैन हो गया है. हालांकि, eSports और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने की बात भी की गई है. तो अगर आपने इन ऐप्स में पैसे लगाए हैं, तो घबराइए मत कंपनियां आपके पैसे लौटाने के लिए तैयार हैं. बस ऐप खोलिए, वॉलेट चेक कीजिए और अपना बैलेंस निकाल लीजिए.
इन 10 ऐप्स पर पड़ेगा असर
सरकार के इस कदम से भारत की इन टॉप 10 ऐप्स पर असर पड़ेगा. इनमे Dream 11, Games 24X7, MPL, Gameskraft, WinZO, Zupee, Junglee Games, Head Digital Works और Pokerbaazi शामिल हैं. ये तमाम प्लेटफॉर्म्स देश में Real Money Gaming कराते रहे हैं. Online Gaming Bill पास होने के बाद अब ये सट्टा और जुआ नहीं करा पाएंगे.
सिर्फ Real Money Gaming पर पड़ा बैन का असर
इन गेमिंग ऐप्स पर सबसे ज्यादा असर सिर्फ Real Money Gaming पर पड़ा है. Zupee ने अपने सारे Real Money गेम्स बंद कर दिए है लेकिन उसने Ludo Turbo, Ludo Supreme और Trump Card Mania जैसे फ्री टु प्ले गेम्स को जारी रखा है. इतना ही नहीं Dream 11, PokerBazzi ने भी फैंटसी गेम्स बंद कर दिए हैं.
- all cloud gaming apps
- best cloud gaming app
- cash gaming apps
- cloud gaming app
- cloud gaming app for android
- cloud gaming app for ios
- cloud gaming app free
- cloud gaming app gta v
- cloud gaming app unlimited time
- cloud gaming apps
- Dream11
- free cloud gaming app
- free cloud gaming app for android
- free cloud gaming app unlimited time
- gaming apps ban
- money gaming app ban
- MPL
- online gaming app ban
- online gaming apps
- unlimited time cloud gaming app gta 5
- unlimited time new cloud gaming app
- Zupee