कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर ₹102 करोड़ का जुर्माना !

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर ₹102 करोड़ का जुर्माना, सोना तस्करी मामले में DRI का एक्शन

दुबई से अवैध सोना तस्करी मामले में जेल की सजा काट रहीं अभिनेत्री रान्या राव को अब राजस्व खुफिया निदेशालय से 102.55 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अवैध रूप से सोना तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

डीआरआई टीम ने एयरपोर्ट पर ही रान्या के पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया था। जुर्माना न भरने पर अभिनेत्री रान्या की निजी संपत्ति जब्त हो सकती है। सूत्रों के अनुसार रान्या राव काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं ।