न धमाका ना फायरिंग, चुपचाप सांसों में घुलकर मौत, रेसिन इतना खतरनाक है
- By rakesh --
- 15 Nov 2025 --
- comments are disable
न धमाका ना फायरिंग, चुपचाप सांसों में घुलकर मौत, रेसिन इतना खतरनाक है
हाल के बम ब्लास्ट से और गुजरात ATS ने जो खतरनाक जानलेवा जहर रेसिन को बरामद किया , उससे ये पता चलता है कि हमसभी को देश के हर कोने में सावधानी बरतते हुए रहने की जरूरत है , सिर्फ ये सोच ले कि सरकार कर ही रही है ….. तो ये मेरे ख्याल से लापरवाही होगी।
आतंकी से जो रेसिन बरामद हुआ हैवो कितना जानलेवा है ये जानिए ।
इस जहर का नमक बराबर कण भी इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है।
प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल है Ricin
Ricin को कैमिकल हथियारों में बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। Chemical Weapons Convention (CWC) के शेड्यूल-1 में इस जहर को शामिल कर बैन किया हुआ है। इस पर पूरी तरह से बैन लगाया हुआ है। आतंकियों की साजिश इसी जहर को तैयार कर भारत में आतंकी हमला करने की थी।
इस जहर का कोई तोड़ भी नहीं
मतलब अगर इस जहर को हवा में फैला दिया जाए तो इसके संपर्क में आने वाले लोगों की दर्दनाक मौत हो सकती है। शरीर में प्रवेश करने के बाद रिसिन तुरंत कोशिकाओं में चला जाता है और उस प्रक्रिया को खत्म कर देता है, जो शरीर में प्रोटी बनाती है। देखते ही देखते शरीर में लिवर, किडनी समेत अंग काम करना बंद कर देते हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक बात यह है कि इस जहर का अब तक कोई एंटीडोट (Anti-dote) या इलाज नहीं है। मतलब अगर यह शरीर में फैल गया तो मौत निश्चित है।
ओबामा-ट्रंप को भेजा गया था यह जहर
इस जहर का इस्तेमाल कर अमेरिका की दिग्गज हस्तियों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई थी। 2013 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक गुमनाम चिट्ठी मिली थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसके अंदर रिसिन जहर था। 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को भी इसी तरह की चिट्ठी भेजी गई थी। हालांकि ये साजिश शुरुआती स्तर पर ही भी नाकाम कर दी गई।
साइनाइड से 6000 गुना ज्यादा जहरीला, नमक जितना दाना ही ले सकता है जान ।
- how ricin poisoning is treated
- isis ricin plot
- poison ricin
- ricin
- ricin as bioweapon
- ricin assassination
- ricin chemical poison
- ricin extraction
- ricin oil
- ricin plot
- ricin poison
- ricin poison case
- ricin poison conspiracy
- ricin poison control
- ricin poison india
- ricin poison kaise banaye
- ricin poison recovered
- ricin poison upsc
- ricin poisoning
- ricin poisoning news
- ricin poisoning treatment
- ricin powder
- ricin preparation
- treatment of ricin poisoning
- what is ricin
- what is risin poisioning?