अपार्टमेंट’ में भीषण आग, पहले भाई-बहन कूदे, फिर पिता, तीनों की मौत…
- By rakesh --
- 10 Jun 2025 --
- comments are disable
पहले भाई-बहन कूदे, फिर पिता, तीनों की मौत… दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर भीषण आग
दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘शब्द अपार्टमेंट’ में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लगी, जिसने कुछ ही समय में ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया. आग से बचने के लिए दो बच्चे व उनके पिता इमारत से कूद गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों की ही मौत हो चुकी है. पांच लोगों के परिवार में मां और बेटा घायल हुए हैं. मृतकों में दो बच्चे (जिसमें एक लड़का और लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) और पिता यश यादव (35 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए. बच्चों को आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. वहीं यश यादव को भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि गनीमत यह रही कि यश की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए.
- aag
- aag media
- aag real estate
- aatrey orchip apartment
- ahmedabad apartment fire
- ahmedabad apartment fire viral video
- apartment
- apartment fire video
- apartment fire visuals
- bishan
- fire department
- fire in apartment in ahmedabad
- noida me apartment me lagi aag
- orchid apartment fire
- parishkar apartment fire
- pariskar 1 apartment fire
- patna kurji building me lagi aag
- patna me dhaga godam me aag
- patna me tel ke godam me aag lagi
- shri niketan apartment