32 कारों के साथ दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग ?

32 कारों के साथ दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग? आतंकियों की साजिश को लेकर चौंकाने वाला दावा

क्या आतंकवादी दिल्ली में लाल किले पास हुए ब्लास्ट से भी बड़ी घटना को अंजाम को देने की प्लानिंग में थे? ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से कई अहम खुलासे हो रहे हैं. अब दावा किया जा रहा है कि आतंकवादी करीबन 32 कारों में विस्फोटक सामाग्री लेने और उसमें बम रखकर पहुंचाने की फिराक में थे. आतंकवादियों की मंशा पूरी दिल्ली में सिलसिलेवार तरीके से सीरियल ब्लास्ट करने की थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली धमाके की जांच में जुटे सूत्रों ने दावा किया है कि मारुति सुजुका ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट डिजायर और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट समेत 32 कारों के जरिए पूरी दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की योजना थी. हुंडई की i20 समेत सभी गाड़ियों के जरिए 6 दिसंबर को दिल्ली के कई जगह पर सीरियल ब्लास्ट की योजना थी।