मुंबई जा रही कार्गो शिप में हुआ धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे-4 क्रू लापता

केरलः मुंबई जा रही कार्गो शिप में हुआ धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे… 4 क्रू लापता
केरल तट पर कोलंबो से मुंबई जा रहे कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में भीषण विस्फोट हुआ. इस हादसे में 4 क्रू मेंबर लापता हैं और 5 घायल हुए हैं. विस्फोट कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ. भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल बचाव कार्य में जुटे हैं. लगभग 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं. लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी है.