सोनम ने ही कराई अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या, पुलिस ने सभी को दबोचा !
- By rakesh --
- 09 Jun 2025 --
- comments are disable
5 साल छोटा प्रेमी निकला राजा के मर्डर का मास्टरमाइंड: सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकर था राज कुशवाह, वहीं शुरू हुई थी लव स्टोरी
मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.
मामले की जांच में सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था. सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती थी और यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ. राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है. पुलिस के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.
बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बीती 11 मई को धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में ‘लिविंग रूट्स’ पुल देखने गए.
कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह चेकआउट किया. इसके बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला. 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. आज, 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली.
शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है. पुलिस अब इस हत्याकांड की साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस मामले में चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और तीन अन्य आरोपी इंदौर से पकड़े जा चुके हैं.
गौरतलू है कि हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं।
- raja and sonam raghuvanshi
- raja raghuvanshi
- raja raghuvanshi and sonam
- raja raghuvanshi sonam missing case
- raja raghuvanshi sonam raghuvanshi
- raja raghuwansi sonam raghuwansi
- sonam raghuvanshi
- sonam raghuvanshi arrested
- sonam raghuvanshi case
- sonam raghuvanshi cctv footage
- sonam raghuvanshi indore
- sonam raghuvanshi ka pata chala
- sonam raghuvanshi missing
- sonam raghuvanshi news
- sonam raghuwanshi
- sonam raghuwanshi missing
- sonam raghuwanshi news