लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को 6 साल के लिए RJD से निकाला !
- By rakesh --
- 25 May 2025 --
- comments are disable
बिग ब्रेकिंग: लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को 6 साल के लिए RJD से निकाला, कल ही रिलेशनशिप को लेकर किया था पोस्ट
किया था. तेजप्रताप यादव ने अपनी अनुष्का यादव नाम की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी. बाद में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट रिवाइज किया और बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. अब कार्रवाई करते हुए राजद प्रमुख ने कहा, “अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम हैं. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें.”
लालू यादव ने कहा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है” ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है” अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं.अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी” उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”
राजद प्रमुख लालू यादव ने आगे कहा, “अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.”
तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष लालू के फैसले का समर्थन किया
लालू यादव के अलावा तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी कहा कि वह (तेजप्रताप) अपने निजी जीवन का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के फैसले के समर्थन में हैं. उन्होंने तेजप्रताप के बारे में कहा कि वह अडल्ट हैं, और अपना फैसला खुद ले सकते हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा, “जहां तक मेरी बात है, मुझे ये सब न तो पसंद है और न ही बर्दाश्त. मैं अपना काम कर रहा हूं. जहां तक बड़े भाई की बात है, निजी जिंदगी अलग है, वो बड़े हैं और उन्हें अपना फैसला लेने का हक है. लालू जी ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी हैं. मुझे ये सब बातें पसंद नहीं. वो अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहे हैं, ये नहीं पूछते. मुझे मीडिया से ही पता चला.”
तेजप्रताप यादव ने किया था रिलेशनशिप का ऐलान!
तेजप्रताप यादव ने शनिवार को एक लड़की के साथ फेसबुक पर तस्वीर शेयर की थी, और कहा था कि वह 12 साल से रिलेशन में हैं, और ये कि काफी समय से यह बात वह शेयर करना चाह रहे थे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, और कुछ देर बार उन्होंने फिर उसी कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं.
फिर कुछ समय बाद तेजप्रताप ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था, और एआई जेनरेटेड तस्वीरों के साथ बदनाम किए जाने का आरोप लगाया था.
- anushka yadav
- Lalu Prasad Yadav
- Lalu Yadav
- lalu yadav decision
- lalu yadav expelled tej pratap yadav
- lalu yadav expels his son tej pratap yadav
- lalu yadav latest news
- lalu yadav news
- lalu yadav son controversy
- tej pratap yadav
- tej pratap yadav anushka yadav
- tej pratap yadav anushka yadav love story
- tej pratap yadav expelled from the party
- tej pratap yadav expelled rjd
- tej pratap yadav girlfriend
- tej pratap yadav news
- tej pratap yadav video
- tejashwi yadav