चुनाव के घोषणा के ठीक पहले नीतिश ने दी मेट्रो की सौगात !
- By rakesh --
- 06 Oct 2025 --
- comments are disable
राज्यवासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन, मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो के प्रथम चरण का किया उद्घाटन, दो भूमिगत मेट्रो लाईन का भूमि पूजन कर किया कार्यारंभ
पटना, 06 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो के प्रथम चरण का शुभारंभ कर राज्य की जनता को ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर अंतर्गत 3 स्टेशन-पाटलिपुत्र बस टर्मिनल जीरो माइल-भूतनाथ का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया एवं मेट्रो ट्रेन परिचालन का शुभारंभकिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो यार्ड का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ करने के पश्चात् मेट्रो रेल की सवारी की। इस दौरान उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज पटना मेट्रो में प्रथम चरण के प्रायोरिटी कॉरिडोर (Priority Corridor) का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल एवं सुगम यातायात व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो परियोजना के माध्यम से पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत रुकनपुरा से पटना जंक्शन तक भूमिगत मेट्रो स्टेशन एवं सुरंग के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर इसका कार्यारंभ भी किया।
ज्ञातव्य है कि आज पटना मेट्रो के प्रथम चरण के उद्घाटन के बाद मेट्रो लाईन के कुल 3 स्टेशन यथा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माईल एवं भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो गया। साथ ही पटना मेट्रो के 2 भूमिगत मेट्रो लाईन क्रमशः रूकनपुरा से पटना जू तथा विकास भवन से पटना रेलवे जंक्शन का कार्य प्रारम्भ किया गया। पटना शहर में मेट्रो रेल की परियोजना पर लगातार काम चल रहा है। वर्ष 2019 में पटना मेट्रो परियोजना की स्वीकृति दी गयी। पटना मेट्रो परियोजना की कुल लागत 13 हजार 365 करोड रूपये है। वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना का कार्य प्रारम्भ किया गया था। पटना मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में 31.9 किलोमीटर की मेट्रो लाईन (मेट्रो लाईन का आधा भाग ऐलिवेटेड तथा आधा भाग जमीन के नीचे रहेगा) बनायी जा रही है जिसमें 2 कोरिडोर (लाईन) निर्धारित किये गये हैं जिसमें दानापुर-मीठापुर-पटना रेलवे स्टेशन तथा पटना रेलवे स्टेशन-गाँधी मैदान-पी०एम०सी०एच०- राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन बैरिया बस स्टैन्ड है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री जिबेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा, पटना जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती अभिलाषा शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार उपस्थित थे।
- isbt patna metro
- metro patna
- patna ka metro
- patna metro
- patna metro 2025
- patna metro bihar
- patna metro coach
- patna metro date
- patna metro fair
- patna metro fare
- patna metro hindi
- patna metro image
- patna metro line 1
- patna metro live
- patna metro me jo. kaise hoga
- patna metro me nokari
- patna metro news
- patna metro rail
- patna metro ride
- patna metro route
- patna metro start
- patna metro train
- patna metro trial
- patna metro tril
- patna metro video
- patna metro view
- patna metro vlog
- patna metro work