पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान
- By rakesh --
- 25 May 2025 --
- comments are disable
Bye-Polls: पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान
चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया है। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।
- #huzurnagarbypolls
- 2019 polls
- assembly polls
- by polls
- bye poll
- bye-polls
- bypoll result
- bypolls
- bypolls 2018
- gorakhpur by polls
- huzurnagar constituency bye polls
- ione bypoll
- kairana bypoll
- karnataka by polls
- local body bye-polls
- lok sabha polls
- nollywood
- telangana bye-polls
- telangana's huzurnagar bye-polls on october 21
- telangana's huzurnagar bye-polls results on october 24
- tripura bye-polls
- up bypolls
- video polls
- youtube poll