NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बने उपराष्ट्रपति, मिले 452 वोट
- By rakesh --
- 09 Sep 2025 --
- comments are disable
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत, मिले 452 वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 वोट ही मिले.
देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई. कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद होते हैं. वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं. इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 13 वोटिंग में शामिल नहीं हुए. इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला. एनडीए 427 सांसदो ने वोट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे वोट डाला.
- c p radhakrishnan
- Dr. Radhakrishnan
- education in India
- Indian history
- Indian leadership
- Indian politicians
- Indian space program
- inspiring leaders
- ISRO chief
- leadership in science
- notable achievements
- political figures
- prominent scientists
- public service
- science and technology
- space exploration
- space scientist
- uprstrapati