रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून को, गडकरी करेंगे उद्घाटन !
- By rakesh --
- 02 Jun 2025 --
- comments are disable
राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून 2025 को होगा। यह जानकारी रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी है। नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने इस परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और इसके लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान की।
यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची को समर्पित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद रातू रोड क्षेत्र में पिछले चार दशकों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और शहरवासियों को समय व ईंधन की भी बचत होगी। सांसद संजय सेठ ने कहा, “यह सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि रांची के लाखों नागरिकों को सुविधा और सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।”
- best mall in ranchi
- mall of ranchi
- mall of ranchi address
- mall of ranchi new
- mall of ranchi opening date
- mall of ranchi ratu road
- mall of ranchi video
- mall of ranchi vlog
- new mall in ranchi
- new mall of ranchi
- nucleus mall ranchi
- ranchi
- ranchi cricketer
- ranchi junction
- ranchi long turn
- ranchi main road vlogs
- ranchi mall
- ranchi new mall
- ranchi nucleus mall
- ratu road mall of ranchi
- road worthiness
- truck se ranchi