रिम्स शासी परिषद की बैठक : डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई
- By rakesh --
- 13 Sep 2025 --
- comments are disable
रिम्स शासी परिषद की बैठक सम्पन्न –16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश
===================
-
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में रिम्स को नई दिशा
-
रिम्स को देश का बेहतरीन संस्थान बनाने की तैयारी
-
MRI मशीन की खरीद पर त्वरित आदेश, ट्रॉमा सेंटर और वेंटीलेटर सुधार पर जोर
____डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री
======================
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से अपनी भूमिका निभाएं। हर स्तर पर बदलाव लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रिम्स की व्यवस्था को बदलने के लिए मैं पूरी तरह गंभीर हूं। इस दिशा में मेरी लगातार मुख्यमंत्री जी से वार्ता होती रहती है और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिल रहा है। बहुत जल्द रिम्स में एक बड़ा और व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। थोड़ा समय जरूर लग सकता है, लेकिन बदलाव की बयार अब लोगों को दिखने लगी है और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।वह राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में शनिवार को रिम्स शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में बोल रहे थे ।
निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकारी ड्यूटी के दौरान बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को त्वरित गति देने का आदेश निदेशक को दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में खराब पड़े वेंटीलेटरों को बदलने/मरम्मत करने, बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का भी निदेश दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक को कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं और आने वाले समय में रिम्स में ठोस बदलाव नजर आएगा।
रिम्स निदेशक ने बैठक को सकारात्मक और परिणामदायक बताया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में रिम्स में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में विभिन्न एजेंडों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। जिनमें:-
■ क्रय में देरी और उससे उत्पन्न समस्याएं
■ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं व खामियां
■रखरखाव व्यवस्था और खराब वेंटीलेटरों की स्थिति
■आवश्यक मशीनों की खरीद और उपयोग
■इलाज की वर्तमान स्थिति और सुधार की रूपरेखा
बैठक में विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव, रिम्स निदेशक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिनपास निदेशक,, प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- aftermarket rims
- big rims
- bigrims
- cm hemant karenge samiksha baithak
- cm ki baithak
- cm ki samiksha baithak
- gloss black vinyl rims
- hemant soren ki baithak
- hemant soren samiksha baithak
- how motorcycle wheel rims are made
- how to paint rims with tires mounted
- jharkhand cabinet baithak
- paint rims whit tires on
- ranchi samiksha baithak
- rims
- samiksha baithak
- shashi parishad
- shasi parishad ki baithak
- smiksha baithak
- tiguan vinyl wrap rims
- what rims are good