विस्फोटक से भरा ट्रक लूट ले गए नक्सली !
- By rakesh --
- 28 May 2025 --
- comments are disable
विस्फोटक से भरा ट्रक लूट ले गए नक्सली, ओडिशा के राउरकेला में बड़ी वारदात
केंद्र सरकार के नक्सलियों के खात्मे की तैयारी के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने में कामयाबी हासिंल की है। अब सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार ओडिशा के राउरकेला में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को लूट लिया है. नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से भरे ट्रक को लूटा है. इस घटना के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर है. यह ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रही था. सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने ट्रक को रोककर उसके चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए.
इधर नक्सलियों द्वारा लूटे गए विस्फोटक से भरे ट्रक को ओडिशा में पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि उसमें मौजूद 200 पेटी जेलेटिन यानी विस्फोटक गायब है. नक्सली भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस ने नक्सलियों की तलाश को तेज कर दिया है. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के केलबांग थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस 200 पेटियों में करीब डेढ़ टन विस्फोटक सामग्री थी, जिसे लूट लिया गया है. यह ट्रक राउरकेला के बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था, जब सुंदरगढ़-राउरकेला सीमा पर लगभग 23 हथियारबंद नक्सलियों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक को सारंडा के घने जंगल में ले गए. घटना के बाद ड्राइवर को कुछ घंटों में रिहा कर दिया गया, लेकिन ट्रक और विस्फोटकों का अब तक पता नहीं चला. झारखंड और ओडिशा पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर सारंडा जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. घने जंगल और रात के समय के कारण सुरक्षाबलों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. यह घटना नक्सलियों की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है.
- bijapur naxal attack
- bijapur naxal attack news
- bijapur naxal attack today
- bijapur naxal news
- chattisgarh naxal attack
- chhattisgarh bijapur naxal attack
- chhattisgarh naxal attack
- chhattisgarh naxal encounter
- naxal
- naxal attack
- naxal attack chhattisgarh
- naxal attack in bijapur
- naxal attack in bijapur chhattisgarh
- naxal attack in chhattisgarh
- naxal attack in sukma
- naxal attack news
- naxal encounter
- naxal encounter in bijapur chhattisgarh
- sukma naxal attack