माही बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने की मुलाकात !

धोनी से मिले झारखंड के खेल व पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू: राज्य के ब्रांड एंबेसडर बनने की अटकलें तेज़

रांची: झारखंड के खेल और पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू की भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी से अहम मुलाक़ात हुई। इस मुलाक़ात में दोनों के बीच राज्य में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह राज्य की छवि और पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

बता दे धोनी खुद झारखंड की राजधानी रांची से ताल्लुक रखते हैं इन्हें लोग रांची का राजकुमार कहकर भी संबोधित करते हैं। धोनी राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस मुलाक़ात को सकारात्मक और राज्य के भविष्य के लिए उत्साहजनक बताया है।