कांग्रेस ने मानवश्रृखला बनाकर सविधान की रक्षा का लिया संकल्प !
- By rakesh --
- 14 Apr 2025 --
- comments are disable
रांची। संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बाबा साहेब की जयंती पर मानव श्रृखला बनाकर शपथ ली। डोरंडा स्थित डॉ आंबेडकर के प्रतिमा से लेकर स्वामी विवेकानंद चौक स्वर्गीय देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस क्रम में कतारबद्ध कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को संविधान की प्रति हस्तांतरित की यह सिलसिला डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक जारी रहा जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संविधान की प्रति ग्रहण कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के राजू को सौंपा जिसे श्री राजू ने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष रखकर नेताओं कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।
इससे पूर्व केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर श्री कमलेश एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के राजू ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात मानव श्रृंखला में कतारबद्ध लोगों से मिलते हुए स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए पुनः डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे जहां ‘‘संविधान रक्षा सभा’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान झांकी भी निकाली गई जिसमें संविधान के उद्देश्यों को दर्शाया गया।
संविधान रक्षा सभा को संबोधित करते हुए श्री के राजू ने कहा कि मानव श्रृंखला के माध्यम से हमने देश को एक संदेश देने का काम किया है इस श्रृंखला के माध्यम से संविधान को एक दूसरे को हस्तांतरित करने का उद्देश्य है कि आज कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने संविधान की रक्षा के उत्तरदायित्व का भार अपने ऊपर ले लिया है। बाबा साहब की प्रतिमा के माध्यम से भी एक संदेश निकलता है कि देश को आगे ले जाने का रास्ता संविधान के माध्यम से निकलेगा और इसमें समाज में समानता होगी, सभी की भागीदारी और जिम्मेवारी देश के विकास में बराबर होगी, हर नागरिक को हक मिलेगा। सहित सभी व्यक्ति को एक समान मताधिकार मिल गया ।
बाबा साहब ने कहा था कि ‘‘कांग्रेस के बिना इस संविधान की परिकल्पना नहीं की जा सकती’’ संविधान बाबा साहब के विकासवादी सोच और कांग्रेस के सामाजिक समरसता की सोच की परिकल्पना की सच्चाई है। भाजपा देश से संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति लाना चाहती है और मनुस्मृति वर्ण व्यवस्था लाने का माध्यम है। आज देश में दो विचारधाराए हैं एक मनुस्मृति को मानने वालों का दूसरा संविधान को मानने वालों का, हम संविधान के साथ हैं और इसकी रक्षा हमारा दायित्व है।
केशव महतो कमलेश ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान की रक्षा का अभियान लगातार जारी है। आज प्रत्येक जिले में बाबा साहब की जयंती पर संविधान रक्षा संगोष्ठी, सभाएं की जा रही हैं। देश में अभियान चलाकर भाजपा संवैधानिक प्रावधानों पर हमला करने की कोशिश कर रही है, जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकार पर संविधान की रक्षा का भार होता है लेकिन भाजपानीत सरकार खुद संविधान का भक्षण करने की कोशिश कर रही है ।
कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि अगर भाजपा अपने मंसूबों में सफल हो गई, संविधान में बदलाव हुआ तो जनता मनुस्मृति काल में चली जाएगी। सामाजिक परिस्थितियां भयावह हो जाएगी, हमें इस स्थिति से लोगों को बचाना है इसलिए कांग्रेस की विशेष जिम्मेवारी है।
विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि संघर्ष कठिन है लेकिन हमें हर वक्त तैयार रहना होगा एक तरफ गोड्से से और मनुस्मृति की विचारधारा है, दूसरी तरफ गांधी और बाबा साहब की विचारधारा देश में चल रही है, हमें यह तय करना है कि हमें किस विचारधारा से देश को आगे बढ़ाना है।
सभा को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू, राजेश ठाकुर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सुरेश बैठा, ममता देवी, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, केदार पासवान ने भी संबोधित किया।
सभा का संचालन महानगर अध्यक्ष कुमार राजा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश किरण महतो ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्धु तिर्की, भूषण बाड़ा, निशात आलम, बन्ना गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, रवीन्द्र सिंह, कुमार गौरव, राकेश सिन्हा, सतीशपॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, गुंजन सिंह, विनय उरांव, जोसाई मार्डी, अमुल्य नीरज खलखो, अजय शाहदेव, आलोक दूबे, प्रदीप तुलस्यान भीम कुमार, दीपक ओझा, विनय सिन्हा दीपू, रियाज अंसारी, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, सुल्तान अहमद, आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा, परविन्दर सिंह, डॉ कुमार राजा, अजय सिंह, केके गिरि, गुंजन सिंह, केदार पासवान, रमा खलखो, वारिश कुरैशी, ईश्वर आनंद, सुनील सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, रवीन्द्र वर्मा, बेलस तिर्की, अख्तर अली, हुसैन खान, प्रिंस सिंह, धमेंन्द्र सोनकार, बजरंग महतो, अवधेश प्रजापति, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, बिजय सिंह, जगरनाथ साहु, सुरजीत नागवाल, परवेज आलम, अमरेन्द्र सिंह, बबलु शुक्ला, नागेन्द्र कुमार, राजू राम, बशिष्ट लाल पासवान, नरेन्द्र लाल गोपी, किशोर नायक, पप्पु पासवान, इश्तियाक अहमद टूनू, राजेश चन्द्र राजू, संजय कुमार, राजीव चौधरी, नीतू देवी, मेरी तिर्की, अजय सिंह फिरोज रिज्वी, टिंकू वर्मा, देव शर्मा, रेणु देवी, सीमा साहु, पार्वती सिंह, सहित हजारो कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।
- delhi hindu sankalp march
- hindu sankalp march
- hindu sankalp march 2022
- raipur samvidhan bachao rally
- sambidhan
- sambidhan diwas
- samvidhan bachao desh bachao
- samvidhan bachao rally
- samvidhan sankalp march in delhi
- sankalp classes
- sankalp coaching
- sankalp coaching ganganagar
- sankalp coaching live
- sankalp coaching live class
- sankalp live
- sankalp live classes
- sankalp march
- sankalp march in delhi
- sankalp march vhp
- sankalp yatra
- vhp sankalp yatra