जगन्नाथपुर रथ मेला 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक, गाईडलाईन जारी !
- By rakesh --
- 26 May 2025 --
- comments are disable
◆27 जून से 5 जुलाई 2025 तक को होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बैठक
===================
◆ प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक
===================
◆उपायुक्त रांची, द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर मेला आयोजन को लेकर चर्चा
===================
◆जगन्नाथपुर मेला के बेहतर आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयार
=================
◆आगामी रथ मेला को लेकर पुरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा
=================
◆मेला के दौरान लगने वाले झूला में सुरक्षा मानको को लेकर विशेष निर्देश
===================
प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 26 मई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक चलने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राजकुमार मेहता आवासीय दंडाधिकारी हटिया, श्रीमती शायनी तिग्गा और जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रभारी अध्यक्ष, श्री रनेंद्र कुमार, सचिव, श्री मिथलेश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष, श्री विनोद कुमार, प्रथम सेवक, श्री ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सदस्य एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आगामी रथ मेला को लेकर पुरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा
प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के आस-पास पुरे मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा। ताकि मेला के दौरान भगवान जगन्नाथ के भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी न हो।
मेला के दौरान लगने वाले झूला में सुरक्षा मानको को लेकर विशेष निर्देश
प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की रथ मेला के दौरान लगने वाले झूलों में कोई दुर्घटना ना घटे इसको लेकर सम्बंधित सभी झूला संचालक सम्बंधित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखेंगे। साथ ही इसे सम्बंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध रखेंगे।
जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर मेला आयोजन को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा हुई जो निम्न है:-
(1) वॉच टावर पंचमुखी मुहाने पर जगनाथपुर चौक 2015 साइज, लाइट की व्यवस्था एवं साउंड की व्यवस्था करना।
(2) पेयजल की व्यवस्था करना (दिनांक 26 जून से मेला परिसर में पैमजल की व्यवस्था करना समाप्ति तक)
(3) मेला परिसर एवं मौसी बड़ी में बिजली / जनरेटर क्की व्यवस्था करना।
(4) मोरम या छाई या स्टोन डस्ट से मेला परिसर के गढ़ो को भरने की व्यवस्था कराना।
(5) परिसर की स्वच्छता एवं ब्लीचिंग पाउडर से छिड़काव कराना।
(6) चिकित्सक एंबुलेस की व्यवस्था कराना।
(7) चलंत शौचालय की व्यवस्था कराना।
(8) मेला परिसर की सफाई की व्यवस्था।
(9) अग्निशमन वाहन की व्यवस्था।
(10) मांस मछली एवं शराब की विक्रय पर रोक लगाना।
(11) प्रशासनिक शिविर एवं मीडिया शिविर की व्यवस्था।
(12) यातायात व्यवस्था।
(13) विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक के पहचान कार्ड के सत्यापन की व्यवस्था।
(14) वाहन पास जारी करना।
(15) मुख्य मंदिर मैं सुरक्षा बालों एवम मौसी बड़ी में सुरक्षा बलों की तैनाती। (महिला एवम पुरुष)
(16)रथ के चारों और सुरक्षा बलों की तैनाती।
(17) नेत्रदान महोत्सव 26 जून को मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था करना।
(18) पुलिस कंट्रोल रूम के रूप में नीलाद्री भवन एवं राजकीय मध्य विद्यालय में कराना।
(19) मुख्य मंदिर के नीचे बने सभागार शाम 7:00 बजे के पश्चात (जगन्नाथ मंदिर) के पीछे असामाजिक लोगों के जमावड़े को रोकना।
(20) मुख्य मंदिर मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन को सुचारू करना।
(21) टेंट, माइक और साउंड की व्यवस्था करना।
(22) नीलाद्री भवन रथ के पास वी आई पी लॉन्ज बनाने एवं महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों के लिए सोफा एवं कुर्सी की व्यवस्था।
(23) भगवान के तीनों विग्रहों का रंग रोगन की व्यवस्था।
(24) रथ निर्माण के लिए लकड़ी (बल्ली) एवं रथ की सिढी के लिए बांस की व्यवस्था।
(25) रथ मेला का वृहद प्रचार प्रसार की व्यवस्था।
(26) स्वयंसेवकों के लिए नाश्ता एवं पानी की व्यवस्था।
(27) ऐतिहासिक रथ मेला को राजकीय मेला के लिए पत्राचार।
(28) मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन के द्वारा निजी सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था पर विचार करना।
(29) मंदिर के दैनिक कार्य हेतु कार्यालय की व्यवस्था।
(30) रथ की रस्सी की व्यवस्था।
इन सभी प्रस्तावों में प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए सम्बंधित प्रस्तावों पर सम्बंधित पदाधिकारी को मेला से सम्बंधित सभी तैयारी पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
जगन्नाथपुर मेला के बेहतर आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयार
प्रशासकीय पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची द्वारा कहा गया कि 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक चलने होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के साथ हमेशा खड़ा है। मेला का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हो इसको लेकर तमाम व्यवस्था की जाएगी।
- #jagannathpur mela 2019
- banijjo mela jagannathpur
- jagannathpur banijjo mela 2023
- jagannathpur gajon mela
- jagannathpur mela
- jagannathpur mela dhurwa ranchi
- jagannathpur mela full video
- jagannathpur mela kaise jayen
- jagannathpur mela me kya kya hai
- jagannathpur mela ranchi
- jagarnathpur mela
- jagganthpur mela ranchi
- jagganthpur ranchi mela
- mela jagannathpur
- ranchi jagannathpur rath mela
- ranchi mela jagannathpur
- rath mela ranchi
- rath mela ranchi jagannathpur