अचानक दिल्ली पहुंचे सऊदी अरब के मंत्री, ईरानी विदेश मंत्री भी आए
- By rakesh --
- 08 May 2025 --
- comments are disable
Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे सऊदी अरब के मंत्री, ईरानी विदेश मंत्री भी आए
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दुनियाभर के देश शांति बरतने की अपील कर रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री अदेल अलीजुबैर अचानक से दिल्ली पहुंचे हैं। सऊदी अरब के मंत्री के इस दौरे को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सऊदी अरब के मंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘आज सुबह सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री अदेल अलजुबैर के साथ अच्छी बैठक हुई। आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया।’ सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री के अलावा ईरान के विदेश मंत्री भी भारत दौरे पर पहुंचे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची बुधवार की मध्य रात्रि नई दिल्ली पहुंचे। आज अराघची भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
- army operation sindoor
- india launches operation sindoor
- india operation sindoor
- india operation sindoor live
- indian army operation sindoor
- operation sindoor
- operation sindoor air strike
- operation sindoor india
- operation sindoor indian army
- operation sindoor latest
- operation sindoor live
- operation sindoor live updates
- operation sindoor news
- operation sindoor updates live
- operation sindoor video
- video proof operation sindoor
- what is operation sindoor