लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला !
- By rakesh --
- 23 Apr 2025 --
- comments are disable
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक का माहौल है। इसी बीच बोकारो से एक युवक द्वारा पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई इस पोस्ट में युवक ने लिखा, “थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लश्कर ए तैय्यबा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन, आमीन। वी विल बी मोर हैप्पी इफ आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल एंड द मीडिया आर टारगेटेड।”
पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद जिले में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में रांची के विधायक और भाजपा नेता सी.पी. सिंह ने बोकारो के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मिल्लत नगर का निवासी है और उसके पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है।
बोकारो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल मामले पर अधिक जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
जिले के एसपी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और देशविरोधी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।
इस घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की
- Jammu and Kashmir
- jammu and kashmir news
- jammu and kashmir terror attack
- jammu kashmir
- jammu kashmir attack
- jammu kashmir incident
- jammu kashmir news
- jammu kashmir terror attack
- jammu kashmir terror attack today
- jammu kashmir terrorist attack
- jammu terror attack
- Kashmir
- kashmir terror attack
- terror attack in jammu
- terror attack in jammu and kashmir
- terror attack in jammu kashmir
- terror attack in kashmir
- tourist killed in jammu kashmir