सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़: नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में आज डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में नक्सली नेता बसव राजू मारा गया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “जब से हम सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे जवान आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है जिसमें 27 नक्सलियों को हमारे जवानों ने मार गिराया है। जिसमें एक बड़ा इनामी नक्सली शामिल है।”