धनबाद में नजर आए कई संदिग्ध, हाल ही में आतंकी तार से जुड़े हुए हैं गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में टूरिस्टों पर हुए हमले के बाद से अब पूरे देश में चौकसी बढ़ा दी गई है। हालांकि झारखंड में एटीएस की कार्रवाई पहले हुई और कुछ आतंकी तार मिले हैं। परंतु अब सीसीटीवी के फूटेज में दिखाई दिए कुछ संदिग्धों से इलाके में सनसनी फैल गई है।

धनबाद के वासेपुर से ATS ने महिला सहित पाँच लोगो को पाकिस्तान के आतंकी संगठन से सम्बंध के आधार पर गिरफ्तार किया है।वही अब बलियापुर थाना क्षेत्र के हटिया के समीप कुछ संदिग्ध की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है।करीब आधा दर्जन संदिग्ध सीसीटीवी में नजर आ रहें हैं।मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच भी की है।साथ ही आसपास के इलाके में सघन जांच भी की।

आपको बता दे कि ATS ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन से सम्पर्क को लेकर वासेपुर, शमशेरनगर में छापेमारी कर अब तक महिला सहित पांच लोगो को गिरफ्तार की है।

सीसीटीवी में करीब आधा दर्जन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।बलियापुर चौक से हटिया की तरफ जाने वाले रास्ते के बाईं ओर की यह सीसीटीवी फुटेज है।पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीर कैद हुई है।कंधे पर हथियार जैसी कोई चीज टांगे हुए हैं। हाथों में कोई चमकीली वस्तु नजर आ रही है।सभी इधर उधर ताकते झांकते हैं।फिर गली में प्रवेश कर जाते हैं।यह गली दूसरी ओर निकलती है।यह सीसीटीवी फुटेज एक अप्रैल की करीब एक बजे रात की है। सीसीटीवी में सभी संदिग्ध नजर आ रहें है।पुलिस को इनके बारे में अबतक जानकारी नहीं मिली है।

वहीं इस मामले पर सिंदरी एसडीपीओ आसुतोष सत्यम से मामले में बात फोन पर की तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जानकारी होने पर जाँच किया गया है।संदिग्धों की जाँच की जा रही है।फिलहाल ऐसा कोई जानकारी नही मिला है।हथियार जैसा कंधे में होने वाला चीज हथियार हो सम्भव नही है।मामले की जाँच जारी है।

वहीं मामले को लेकर बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने कहा कि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है।साथ ही आस पास के इलाके में भी छानबीन की गई।लेकिन फिलहाल कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।पुलिस आगे भी जांच पड़ताल कर रही है।कंधे पर हथियार जैसी चीज टांगे हुए संदिग्ध दिखाई दे रहें है,यह सवाल पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि बिना सत्यापन के हथियार टांगे हुए है,यह कहना सही नहीं होगा।फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है।