पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त करने में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 03 Apr 2025 --
- comments are disable
आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर*
प्रमंडलीय कार्यशाला संपन्न
पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त करने
में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुदेश महतो
रांची। आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को रांची रिंग रोड स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल, तुरुप में किया गया।
कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव–गांव पहुंचे। श्री महतो ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाना ही संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रखंड एवं पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार करें, जो न केवल पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए, बल्कि स्थानीय प्रशासन और भी याद दिलाया कि पूर्व में जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य करे।
कार्यशाला को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, दीपक महतो, संजय मेहता, राजेंद्र शाही मुंडा, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। उक्त कार्यशाला पार्टी के संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
उक्त कार्यशाला में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड प्रभारी, पार्टी जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख समेत जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
- ajsu
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party in dhanbad
- AJSU PARTY LATEST NEWS
- ajsu party latest video
- ajsu party manifesto released
- ajsu party meeting
- ajsu party milan samaroh
- ajsu party mla news
- ajsu party news
- ajsu party news today
- ajsu party office
- ajsu party pitai
- ajsu party ranchi news
- ajsu party releases manifesto
- ajsu party sudesh mahto
- jharkhand ajsu party
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahato ajsu party
- sudesh mahto ajsu party