आंदोलनकारी के धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : देवेंद्रनाथ महतो
- By rakesh --
- 25 Jun 2025 --
- comments are disable
झारखंड अलग आंदोलनकारी के धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : देवेंद्रनाथ महतो।
मांडू विधायक निर्मल महतो के विरोध में हुआ पुतला दहन।
रांची// मांडू के आजसू विधायक निर्मल महतो का जोरदार विरोध हो रहा है। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ ने आज पुतला दहन के साथ अपना विरोध प्रकट किया। बीते 22 जून को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगांव में मनाया गया। इस दौरान भारी भीड़ के बीच मीडिया संवाद में मांडू के विधायक निर्मल महतो द्वारा डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो के मां को इंगित करते हुए अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। जिसका वीडियो क्लिप भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में भारी नाराजगी है। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आज संपूर्ण झारखंड में विरोध प्रदर्शन करने का लेटर हेड जारी किया। जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया।
देवेंद्र नाथ महतो ने बुंडू मोड सिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन करते हुए कहा कि विधायक निर्मल महतो के द्वारा हमारे डुमरी विधायक पर अभद्र गाली-गलौज करना अशोभनीय है। इससे उनके परवरिश का पता चलता है। झारखंड अलग आंदोलनकारी श्री कृष्णा महतो के धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी कदापि यह राज्य स्वीकार नहीं करेगा। कानूनी तौर पर भी हमारे संगठन पदाधिकारी कई थानों में लिखित शिकायत दर्ज कर चुके हैं। त्वरित सख्त कार्रवाई को लेकर सभी न्यायिक संस्था तक पहुंचेंगे।
बताते चलें कि सिल्ली के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो,खुदीराम महतो, गुहीराम स्वांसी, कार्तिक महतो, चंडी प्रसाद, मदन महतो, अजय महतो आदि संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ो जनसाधारण मौजूद रहे।
- 22nd june foundation day of ajsu party
- ajsu
- ajsu foundation day
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party flag
- ajsu party foundation day
- ajsu party foundation day 2022
- ajsu party foundation day 2025
- AJSU PARTY JHARKHAND
- ajsu party news
- ajsu party silli
- ajsu party song
- ajsu party supremo sudesh mahto
- ajsu party worker celebration on foundation day
- ajsu poltical party
- jharkhand poltical party ajsu
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahto ajsu party