संताल में चेंज हो रहा है डेमोग्राफी, घटकर 24 फ़ीसदी हुआ आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल के संकल्प यात्रा का चौथा दिन 

 

संतालपरगना। बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान बाबूलाल ने आज तीन स्थान पर सभा कर जनता से संपर्क साधा। तीनों जगह की सभा में बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान की हेमंत सरकार पर हमला बोला। साथ ही साथ उन्होंने वादा किया कि अगर बीजेपी की सरकार आती है तो किस तरीके से आम लोगों के लिए कार्य करेगी।

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र

भाजपा की सरकार में खान खनिज के मालिक झारखंड के लोग होंगे…..बाबूलाल मरांडी

पूंजी की व्यवस्था सरकार करेगी

संथाल परगना के गरीबों ,आदिवासियों को रोजगार केलिए आज  हिमाचल प्रदेश जाना पड़ रहा।

भाजपा सरकार शराब की दुकान हड़िया बेचने वाली महिलाओं को देगी

भ्रष्ट,आदिवासी विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के यज्ञ मैदान ,पाकुड़िया में पहली जनसभा को संबोधित किया।

श्री मरांडी ने आज फिर राज्य संपोषित भ्रष्टाचार,खान,खनिज ,बालू घाट की लूट,सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवम संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।

 

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की देन है। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से गांव,गरीब को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में 8 आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।मोदी जी ने पहली  संथाली आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।

 

उन्होंने कहा कि लेकिन झारखंड में आदिवासियों के नाम पर  राजनीति करने वाले झामुमो के मुखिया नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूट रहे। हेमंत सरकार में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। उनकी हत्या हो रही।

 

उन्होंने कहा राज्य के खान खनिज बाहर के लोग आकर लूट रहे और झारखंड के लोग आदिवासी,गरीब रोजगार केलिए हिमाचल प्रदेश जा रहे।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों केलिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे  गए प्रति व्यक्ति प्रति माह 5किलो अनाज को भी बेच दे रही है। कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तो प्रधानमंत्री ने किसी गरीब को भूखा सोने नहीं दिया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को लोगो की सुरक्षा में नही बल्कि उनको लूटने में लगा दिया है। पदाधिकारी बोलते हैं कि पैसा ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच केलिए ईडी ने मुख्यमंत्री को समन किया है l ईडी को इनके भ्रष्टाचार का पता चल गया है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारवादी,भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने केलिए यह संकल्प यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है,तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी,बेरोजगारी दूर होगी। संकल्प यात्रा में यही संकल्प दिलाने आया हूं।

 

…………………………………..

लिट्टीपाड़ा की जनसभा को संबोधित

झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना है: बाबूलाल मरांडी

भाजपा की सरकार बनी तो कोयला, बालू पत्थर और खनिज खदान का लिज स्थानीय को मिलेगा

संकल्प यात्रा के दौरान लिट्टीपाड़ा की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड कि क़ानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुका है। चोरी हत्या दुष्कर्म के सारे आँकड़े तोड़ दिया है। अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो चुका है। हेमंत सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाना होगा तभी क़ानून राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कोयला बालू कि लूट मची है। दिल्ली मुंबई और परिवार व पैसे वाले को खनिज संपदा का लीज़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो स्थानीय लोगों को खनिज संपदा का लिज़ दिया जाएगा।

जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी समाज के अलग राज्य के माँग को अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने साठ साल से ज़्यादा शासन किया किंतु आदिवासी को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने आदिवासी समाज का अलग मंत्रालय दिया, संथाल भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। इतना ही नहीं पहली बार केंद्र सरकार के मंत्रीमण्डल में 8  आदिवासियों को मंत्री बनाया गया। राष्ट्रपति पद पर भी आदिवासी समाज से माननीय द्रौपदी मूर्मू को सम्मान दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों कि सेवा करते हैं और उनके द्वारा भेजे जा रहे अनाज व पैसे की बंदरबाँट हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन राँची से साहिबगंज तक आदिवासियों की ज़मीन लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना होगा।

……………………………

संतालपरगना में चेंज हो रहा है जेमोग्राफी, 35 से घटकर 24 फ़ीसदी हुआ आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

 

संथाल में हो रहे डेमोग्राफ़ी चेंज से सबसे ज़्यादा आदिवासी समाज हुआ प्रभावित, 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: बाबूलाल मरांडी

 

भाजपा की सरकार आयी तो साहिबगंज और पाकुड़ में भी बनेगा मेडिकल कॉलेज

 

संकल्प यात्रा के दौरान पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा स्टेशन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला । उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आह्वान किया है किंतु झारखंड में भ्रष्टाचारी ही सत्ता में काबिज हैं। उन्होंने कहा कि UPA जितना भी नाम बदल ले कोई काम नहीं आने वाला है। कांग्रेस के सरकारों में चोरी घोटाले के चर्चा होती है जबकि भाजपा के सरकार में विकास पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत के विकास और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा कर रही है किंतु कुछ पार्टियों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में घोटाले और चोरी पर सवाल उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है और घोटाला चोरी करने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हेमंत को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक ग़रीबों को उनका हक़ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई और  वालों को लूट की खुली छूट मिली है जबकि स्थानीय लोगों को हक़ की आवाज उठाने पर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने जनसभा के माध्यम से लुटेरी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।

श्री मरांडी ने कहा कि प्रदेश में चोरी, डकैती अपहरण दुष्कर्म जैसे अपराध और अपराधी बेलगाम है, पुलिस अपराध नियंत्रण छोड़ वसूली में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि क़ानून राज्य स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ में घुसपैठियों को अवैध रूप से बसाया जा रहा है जिन्हें भाजपा की सरकार बनने पर चुन चुन कर निकाल फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफ़ी चेंज होने से सबसे ज़्यादा असर आदिवासी समाज पर हुआ है। संथाल में आदिवासियों की संख्या 35 फ़ीसदी से घटकर 24 हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज समेत अनेकों विकास के कार्य हुए, भाजपा की सरकार बनी तो साहिबगंज और पाकुड़ में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा।