एसपी रीष्मा रमेशन ने गरीब लड़की की पढ़ाई का उठाया खर्च !
- By rakesh --
- 10 Sep 2025 --
- comments are disable
पलामू पुलिस और एसपी रीष्मा रमेशन का मानवीय चेहरा, गरीब लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया
पलामू: जिला पुलिस और पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया है। एसपी की पहल पर पलामू पुलिस ने एक गरीब लड़की की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है, जिससे उसका भविष्य संवर सके।
पलामू के सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा निवासी नेहा परवीन ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए एसपी रीष्मा रमेशन से मदद मांगी थी। नेहा के पिता एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। पहले पान की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाने वाले नेहा के पिता के इस हादसे ने परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। नेहा, जो पहले ही ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी है, अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी।
एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित पहल करते हुए नेहा का कॉलेज में नामांकन सुनिश्चित करवाया। साथ ही, उन्होंने नेहा की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
पलामू पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। यह कदम न केवल नेहा के सपनों को पंख देगा, बल्कि समाज में शिक्षा और मानवता के प्रति पुलिस के सकारात्मक रवैये को भी दर्शाता है।
- diwali me gareeb kya karte hain
- diye ka tyohar diwali
- fir against ravindra singh bhati
- firing at chandra shekhar azad
- gareeb ki diwali
- kaise manate hain gareeb diwali
- kangana ranaut chirag paswan together
- kyu nahi mna pate gareeb tyohar
- mp nagar nikay chunav
- police case ki aunwai nhi kare to kya kare
- ravindra singh bhati
- ravindra singh bhati allegation on bjp
- ravindra singh bhati and bjp supporters
- ravindra singh bhati breaking news
- ravindra singh bhati chunav news
- ravindra singh bhati fir
- thana