NEET-(UG) परीक्षा 2025 को लेकर निषेधाज्ञा
- By rakesh --
- 03 May 2025 --
- comments are disable
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET-(UG) परीक्षा 2025 को लेकर निषेधाज्ञा
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
दिनांक 04.05.2025 को जिला के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है परीक्षा
दिनांक 04.05.2025 के पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी
=======================
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET-(UG) परीक्षा 2025 दिनांक 04.05.2025 को आयोजित की गई है। यह परीक्षा रांची जिला के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में 02:00 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-
1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।
5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यह निषेधाज्ञा दिनांक 04.05.2025 के पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
परीक्षा केन्द्र के नाम:-
1. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची सेन्टर-A
2. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची सेन्टर-B, रांची
3. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची
4. उर्सूलाईन कान्वेट गर्ल्स हाई स्कूल, डा. कामिल बुल्के पथ, रांची
5. संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, डा. कामिल बुल्के पथ, पुरूलिया रोड, रांची
6. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची
7. ए.एस.टी.वी.एस, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची
8. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, पुस्तक पथ,रांची
9. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके नियर बी.आई.टी. मोड़ मेसरा
10. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु
11. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली नियर सी.आई.पी., कांके
12. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, हिनू
13. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची
14. मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड, हिन्दपीड़ी (सेन्टर-A)
15. मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड, हिन्दपीड़ी (सेन्टर-B)
16. पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, सी.आर.पी.एफ., धुर्वा, रांची
17. केन्द्रीय विद्यालय, एच.ई.सी., धुर्वा, रांची
18. गोस्नर कॉलेज, चर्च कम्पलेक्स, रांची
19. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-A)
20. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-B)
21. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, नामकुम, रांची
22. रांची यूनिवर्सिटी, मल्टीपरपस इग्जामिनेसन हॉल, मोरहाबादी, रांची
- 2024 neet topper
- air 1 neet 2024
- anuj
- dress code for neet 2024
- hindi news
- latest news in hindi
- mbbs
- ndtv india
- ndtv india hindi news
- ndtv india latest news
- ndtv india youtube
- neet 2024
- neet 2024 dress code
- neet 2024 latest news
- neet 2024 latest update today
- neet 2024 result
- neet 2024 topper
- neet exam 2024
- neet result 2024
- neet topper 2024
- nmc on neet ug 2024
- outfit for neet 2024
- topper of neet 2024
- what to wear in neet 2024
- एनडीटीवी इंडिया