पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह, सेवानिवृत 08 शिक्षक सम्मानित
- By rakesh --
- 31 May 2025 --
- comments are disable
पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन
====================
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन
====================
सेवानिवृत हुए कुल 08 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया
====================
जिला का यह कार्यक्रम जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए
====================
आपके आस-पास वैसे बच्चें जिन्हें विशेष शिक्षा की जरूरत है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए, साथ ही आप सभी समाज में क्या-क्या हो रहा है इस पर ध्यान दें:-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री
=======================
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक- 31 मई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत हुए कुल 08 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
जानकारी हो की जिला का यह कार्यक्रम जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।
सेवा निवृत्ति होने वाले शिक्षक जिन्हें सम्मानित किया गया
(1) श्री अशोक प्रसाद, स.शि. रा.म.वि. बन्धुवा, नामकुम, राँची।
(2) श्रीमती अम्बिका देवी, स.शि. रा.म.वि. कन्या सिलवे, नामकुम, राँची 3. श्री राम नरेश सिंह, स.शि. रा.प्रा.वि. बहेराखूँट, ओरमांझी, राँची।
(3) श्री रामनरेश प्रसाद सिंह, स. शि. रा. म.वि. कुच्चू, ओरमांझी, राँची।
(4) श्रीमती उषा कुलास.शि. रा.म.वि. कुच्चू ओरमांझी, राँची।
(5) श्रीमती सबीना कुजूर, स.शि. रा.म.वि. नगड़ी, राँची।
(6) श्री सुशील कुमार सान्डिल, स.शि. रा.म.वि. बाँकू, सोनाहातु-2।
(7) श्री जनक प्रसाद, स.शि. रा.म.वि. हुरहुरी, रातू, रातू, राँची।
(8) श्री लोलेन कन्डुलना, स.शि. मिस्स डिफम बालिका मध्य विद्यालय चुटिया, राँची-2 राँची।
उपायुक्त ने इस आयोजन में सभी सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों से कहा की सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी जीवन में एक नए स्टेज में जा रहे है। आप सभी को शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से ढेर सारी शुभकामनाऐं। साथ ही उन्होंने कहा की आज सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है।
इस कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक रांची को विशेष धन्यवाद दिया
उपायुक्त ने इस इस कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को विशेष धन्यवाद दिया साथ ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों शुभकामनाऐं देते भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा की ईश्वर आपको लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दे। आप सभी को जीवन के अगली कड़ी के लिए शुभकामनाऐं आप सभी नए नए कार्यों में उपलब्धि पाए।
आपके आस-पास वैसे बच्चें जिन्हें विशेष शिक्षा की जरूरत है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शिक्षको से विशेष रूप से कहा की आपके आस-पास वैसे बच्चें जिन्हें विशेष शिक्षा की जरूरत है, उन्हें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए, साथ ही आप सभी समाज में क्या-क्या हो रहा है इस पर ध्यान दें। साथ उन्होंने सेवा निवृत हो रहें शिक्षकों का वाहट्सएप्प ग्रुप बनाने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया ताकि सेवा निवृत शिक्षक अपने अनुभव इस ग्रुप में साझा कर सकें ताकि उनके अनुभव को शिक्षा में और बेहतर कराने में प्रयोग किया जा सकें।
इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
- bihar jharkhand news
- board jharkhand result 2025
- jharkhand
- jharkhand 12th board result 2025
- jharkhand 12th result
- jharkhand board 12th result
- jharkhand board result 12 class
- jharkhand board result live
- jharkhand food
- Jharkhand News
- jharkhand result
- Jharkhand State
- jharkhand street food
- jharkhand today result
- jharkhand tourism
- jharkhand vlog
- new jharkhand song
- news18 bihar jharkhand
- places to visit in jharkhand
- tourist places in jharkhand