जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उलंघन – देवेन्द्र नाथ महतो
- By rakesh --
- 25 May 2025 --
- comments are disable
जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उलंघन – देवेन्द्र नाथ महतो।
आरक्षण और विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3(ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19(ख) का पालन करते हुए कट ऑफ मार्क्स और कोटिवार परीक्षाफल प्रकाशन का किया मांग।
नकली अबुआ सरकार से आरक्षण का छेड़छाड़ का आरोप उग्र आंदोलन का चेतावनी
जेपीएससी आयोग द्वारा 11 माह बाद लंबी संघर्ष के परिणामस्वरूप 20 मई 2025 को 11 वीं से 13 वीं सिविल सेवा परीक्षाफल प्रकाशन किया गया, परीक्षाफल प्रकाशन के बाद आयोग पर विवाद उत्पन्न हो गया।
जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए जेपीएससी आयोग को परीक्षाफल में मनमानी करने का आरोप लगाया है, संविधान के आर्टिकल 15 और 16 में एसटी, एससी, ओबीसी में प्रावधान आरक्षण से छेड़छाड़ किया गया है, जेपीएससी कार्यालय द्वारा निर्गत विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3(ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19(ख) का उल्लंघन किया गया है।
देवेंद्र नाथ महतो ने आयोग द्वारा नियमावली उलंघन का मीडिया के समक्ष सबूत दिखाया तथा विस्तार समझाया।
देवेंद्र नाथ महतो आयोग द्वारा जारी मुख्य परीक्षाफल को दिखाते हुए कहा कि विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3(ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19(ख) कहता है कि मुख्य परीक्षाफल से इंटरव्यू हेतु चयनित प्रथम सूची विज्ञापन में प्रावधान अनारक्षित कुल सीट का 2.5 गुना सूची तैयार किया जाएगा तथा अंतिम अभ्यर्थी का प्राप्त अंक अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स होगा , और कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले किसी भी प्रकार का आरक्षण का लाभ नहीं लेने वाले आरक्षित श्रेणी के एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग सभी श्रेणी के आरक्षित अभ्यर्थी को शामिल किया जायेगा । तथा विज्ञापन में प्रावधान के अनुसार सभी आरक्षित श्रेणी का कोटिवार प्रावधान सीट के अनुसार उसी कैटेगरी से 2.5 गुना अभ्यर्थियों को चयनित कर इंटरव्यू लिया जायेगा लेकिन आयोग ने नियम का पालन नहीं किया और बिना कट ऑफ मार्क्स और मार्कशीट के मुख्य परीक्षाफल प्रकाशन कर इंटरव्यू के तिथि का घोषणा कर दिया है।
देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी दावा किया है कि जिस दिन कट ऑफ मार्क्स जारी होगा उस दिन और भी गड़बड़ी सामने आएगी । उन्होंने मांग किया है कि सरकार और आयोग संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरक्षण और नियमावली का पालन करते हुए कोटिवार परीक्षाफल जारी करते हुए कट ऑफ मार्क्स जारी करने का मांग किया ।
मांग नहीं सुनने पर देवेन्द्र नाथ महतो आंदोलन का चेतावनी देते हुए कहा कि अबुआ सरकार को आरक्षण और नियमावली से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- 11th jpsc
- 11th jpsc result
- 11th jpsc results
- 14th jpsc
- 14th jpsc notification
- 14th jpsc syllabus
- 14th jpsc update
- best jpsc classes
- JPSC
- jpsc 11th result
- jpsc 2025
- jpsc candidates
- jpsc cdpo
- jpsc coaching
- jpsc exam result
- jpsc interview
- jpsc job profile
- jpsc mains result
- jpsc nagpuri
- jpsc news
- jpsc news today
- jpsc protest
- jpsc result
- jpsc result latest
- jpsc results
- jpsc student
- jpsc syllabus
- jpsc test
- jpsc today news