बार संचालकों को पुलिस ने हिदायत, बार में मारपीट पर उनपे होगी कार्रवाई !
- By rakesh --
- 07 Jan 2026 --
- comments are disable
रांची के एसएसपी ने रांची के बार संचालकों के साथ कोतवाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बार के अंदर होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था, मारपीट या विवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बार संचालकों को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों, विशेषकर बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसका उद्देश्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। यह भी निर्देश दिया कि बार के भीतर होने वाली छोटी-से-छोटी झड़प या विवाद की सूचना तुरंत संबंधित स्थानीय थाना को दी जाए। पुलिस का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बार के अंदर शुरू हुआ विवाद सड़क तक न पहुंचे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- american bar association
- americanbarassociation
- Association
- bar associate
- bar association
- bar association benefits
- bar association credibility
- bar association registration
- bar association websites
- bar associations
- bar council registration
- bar council registration in hindi
- bihar bar council
- chicago bar association
- dc bar association
- local bar association
- national bar association
- new york city bar association
- ohralik v. ohio state bar association
- state bar associations
- state bar functions