पुलिस ने चोरी किए गए 100 से अधिक मोबाइल को खोज निकाला !

डॉ एहतेशाम वकारिब, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य मोबाइल मिसिंग (खोए हुए) मामलों का शीघ्र समाधान करना था। इस अभियान के अंतर्गत साइबर सेल एवं स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तकनीकी संसाधनों एवं कुशल अनुसंधान के माध्यम से 100 से अधिक मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए हैं।
——————————-
बरामद मोबाइल फोन संबंधित वादियों को औपचारिक रूप से जामताड़ा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुपुर्द किए गए। यह कार्यवाही आम जनता में विश्वास बहाल करने तथा कानून व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधीक्षक जामताड़ा ने इस सफलता पर टीम की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया। आम जनता से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत नजदीकी थाना से संपर्क स्थापित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।