कार्तिक उराव फ्लाईओवर पर स्टंट कर रहे युवक की बाइक जब्त

कार्तिक उराव फ्लाईओवर पर स्टंट कर रहे युवक की बाइक जब्त।

रांची के बाब कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर (सिरटोली फ्लाई ओवर) में बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा था जिसके बाद परिवहन मंत्री से लेकर रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आखिर कर रांची पुलिस की स्पेशल टीम कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जप्त किया है जिससे ब्रिज पर स्टंट किया गया था हालांकि मौके पर आरोपी फरार जिसकी तलाश तेज कर दी गई है युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पूरा मोहल्ला युवक को हंटर @ राइडर के नाम से फेमस है।

कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरमटोली) पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक की पहचान हुई।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक बरामद कर लिया है।लेकिन युवक फरार है।युवक की तलाश जारी है।फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले बाइक को खिजुरटोला,बूटी सदर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।बाइक जब्त कर सदर थाना में रख दिया गया है। बाईक चलाने वाले का नाम हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ पिता हजरत सा.खिजुरटोली,थाना- सदर, जिला-राँची है।बाइक को दूसरे के घर में छिपाकर रखा हुआ था।