पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी बनी राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त

अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी

रांची। रिटायर होने के ठीक एक दिन बाद  झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को हेमंत सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। हेमंत सोरेन सरकार ने अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इनका कार्यकाल चार साल का होगा। अगर इस दौरान उनकी आयु 65 वर्ष होती है तो इस पद को छोड़ देने का प्रावधान है।

 

गौलतलब है कि अलका तिवारी 30 सितंबर 2025 को रिटायर हुई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनन ने कहा था कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर  प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है।