फ्लाइओवर का रैंप निर्माण कार्य लगभग पूरा

राँची
सिरमटोली फ्लाइओवर का रैंप निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है औऱ जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सिरमटोली-डोरंडा फ्लाईओवर शुरू होने से राजधानी राँची के हजारों लोगों को बहुत जल्द ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलनेवाली है।।बता दें रैंप निर्माण को लेकर आदिवासी संगठनों का विरोध हो रहा है।विरोध प्रदर्शनों के चलते रैंप निर्माण कार्य में कुछ बाधाएं आ रही थी,लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में रैंप निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया है।