सीएम ने “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का किया शुभारंभ
- By rakesh --
- 09 Jan 2026 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का किया शुभारंभ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” पर दे सकेंगे अपने सुझाव।
=========================
सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित।
=========================
★ मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है
★ समावेशी बजट लागू करने की दिशा में हो रहा सतत् प्रयास
— हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिये आम जनता का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है।
सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित
उक्त पोर्टल /ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यमों यथा- वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आम जनता दिनांक 17.01.2026 तक झारखण्ड राज्य के बजट के गठन में अपना बहुमूल्य सुझाव देकर महती भूमिका निभा सकती है। विशेषकर आम जनता से प्राप्त राजस्व संवर्द्धन से संबंधित सुझाव राज्य को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जायेगा।
जन भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश
मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाय, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर माननीय वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- #abuabudget
- 2025 budget
- abua awas new target
- abua budget
- abua budget jharkhand
- abuja budget
- bihar budget 2025
- budget
- budget 2023
- budget 2025
- budget 2025 date
- budget 2025 india
- budget 2025 live
- budget 2025 news
- budget bahikhata
- budget highlights
- budget india
- budget jharkhand
- budget news
- budget session 2025
- budget suggestions
- budget support
- general budget 2025
- india budget 2025
- jharkhand budget
- jharkhand vidhan sabha budget session
- nigeria budget
- union budget 2025
- union budget bag