धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुना गया

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुना गया।

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुन लिया गया है।
झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो के आवास पर हुई विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से राज सिन्हा के नाम पर मुहर लगी।
उत्कृष्ट विधायक राज सिन्हा को विधानसभा के स्थापना दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा.
22 नवंबर को झारखण्ड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस है, और इस स्थापना दिवस को रजत जयंती के तौर पर भी मनाया जाएगा।

स्पीकर रबिंद्र नाथ महतो के आवास पर हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद रहे।