अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कई लोगों के दबे होने की खबर

धनबाद। जिले में अवैध उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है,जहां अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कई लोगों के दबे होने की खबर है।

घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया की है। वहीं हादसे को लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने 9 मजदूरों की मौत होने की बात कही है। भाजपा प्रवक्ता ने भी मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं, और पूरे मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।