रामनवमी के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद
- By rakesh --
- 04 Apr 2025 --
- comments are disable
आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर व्यवस्था को लेकर रामनवमी जुलूस के रुट एवं विभिन्न मंदिरों का जायजा
=================
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा
=================
रामनवमी पर्व के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा
=================
सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी रामनवमी पर्व के संपादन के लिए आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 04 अप्रैल 2025 जिला के वरीय पदाधिकरियों के साथ रामनवमी जुलूस के रुट एवं हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर एवं अन्य मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
रामनवमी जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी
जिला प्रशासन द्वारा आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सारी व्यवस्थाओं को लेकर तमाम तैयारी की जा रही है, जिसमें शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी साथ ही रामनवमी जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी एवं सोशल मीडिया में सतत निगरानी 24×7 रखी जाएगी। ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक एवं आपत्तिजनक messages नहीं फैला पाए।
रामनवमी जुलूस के रुट में प्रमुख स्थानों पर व्यापक व्यवस्था कराने के निर्देश
उपायुक्त द्वारा रामनवमी जुलूस के रुट में प्रमुख स्थानों पर लाइट की व्यापक व्यवस्था, बैरिकेट, जुलुस मार्गो की साफ-सफाई, मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक जरुरी इंतजाम ससमय कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
उपायुक्त ने कहा की रांची जिस तरह से विगत वर्षों में पर्व त्यौहार संपादित हुए हैं उसी तरह आगामी पर्व त्यौहार सब के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।
इस दौरान जिला के सम्बंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
- hazaribagh ramnavmi
- korba ramnawami raily
- ramnavami
- ramnavami 2025
- ramnavami festival
- ramnavami ka tyohar
- ramnavami kab hai
- ramnavami status
- ramnavami vrat
- ramnavami wishes
- ramnavmi
- ramnavmi 2025
- ramnavmi bhajan
- ramnavmi celebration
- ramnavmi coming soon
- ramnavmi dj 2025
- ramnavmi dj song 2018
- ramnavmi dj song 2025
- ramnavmi kab hai
- ramnavmi kab hai 2025
- ramnavmi song
- ramnavmi songs
- ramnavmi status
- ramnavmi status 2025
- top ramnavmi bhajans