झारखंड में गठबंधन में टूट के आसार, बिहार चुनाव का पड़ा असर !
- By rakesh --
- 21 Oct 2025 --
- comments are disable
झामुमो नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनावः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गठबंधन धर्म तोड़ने का लगाया कांग्रेस-राजद पर आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के किसी दल के पक्ष में प्रचार करने जाएगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कांग्रेस और राजद पर गठबंधन धर्मका पालन न करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर झामुमो को लगातार उलझाए रखा गया और अंतिम समय तक स्पष्ट प्रस्ताव नहीं दिया गया। इससे आहत होकर पार्टी ने चुनावी मैदान से अलग होने का निर्णय लिया है।
झामुमो के साथ राजनीतिक छल किया गया: मंत्री
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड में झामुमो ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए राजद और कांग्रेस को सम्मान दिया, कई सीटें छोड़ीं, यहां तक कि झारखंड सरकार में मंत्री पद भी दिया गया। इसके बावजूद बिहार में झामुमो के साथ राजनीतिक छल किया गया।
- ajsu on jmm
- JMM
- jmm 6 seats
- JMM Bihar
- jmm bihar election
- jmm bihar elections
- jmm bihar news
- jmm breaking news
- jmm candidate in bihar
- jmm candidates list
- jmm candidates update
- jmm covers
- jmm hemant soren
- jmm in bihar
- jmm in bihar chunav
- jmm in bihar election
- jmm in bihar elections
- jmm mahagathbandhan
- jmm news
- jmm no candidates
- jmm on bihar election
- jmm out of bihar polls
- jmm political update
- jmm rjd alliance
- jmm rjd meeting
- jmm statement
- jmm tejashwi yadav
- no nomination of jmm
- rjd vs jmm
- rjd-jmm