न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने लोकभवन में शपथ ली। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने  लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। शपथ ग्रहण के उपरान्त माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माननीय मुख्य न्यायाधीश  महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।

उक्त अवसर पर माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, माननीय मंत्री  राधा कृष्ण किशोर, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, माननीय विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्तागण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।