देश की बच्चियों सबल और सक्षम बनकर करें राष्ट्र की सेवा –चंद्रकांत रायपत
- By rakesh --
- 08 Jun 2025 --
- comments are disable
देश की बच्चियों सबल और सक्षम बनकर करें राष्ट्र की सेवा –चंद्रकांत रायपत
===================
8 जुन 2025, लातेहार: विश्व हिंदू परिषद् की महिला युवा शाखा दुर्गावाहिनी के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 02 जून से 08 जून 2025 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लातेहार में किया गया था जिसका समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। वर्ग में झारखंड के विभिन्न जिलों से दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भाग लिया। इस वर्ग में बहनों को शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया। योग्य शिक्षिकाओं द्वारा दंड, नियुद्ध, का प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा के तरीके तरीके सिखाए गए। कई केंद्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा बौद्धिक मार्गदर्शन किया गया। समापन के अवसर पर दिन में लातेहार के मुख्य मार्ग पर दुर्गावाहिनी द्वारा शौर्य संचलन तथा शौर्य प्रदर्शन किया गया। लातेहार के लिए यह एक अद्भुत दृश्य था।
समापन सत्र का प्रारंभ दुर्गा वाहिनी की प्रार्थना, दीप प्रज्वलन, प्र्णवोच्च्रर एवं विजय महामंत्र के साथ हुआ।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा इस देश की बच्चियों को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए । झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,रानी दुर्गावती, महारानी अहिल्याबाई होलकर के कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र धर्म और समाज के उत्थान के लिए जीवन समर्पित करें।
प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भारत भूमि का टुकड़ा नहीं यह तो साक्षात माता का रूप है। पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसने अपने देश को माता का स्थान देकर इसकी वंदना की है। प्राचीन काल से देश के अंदर अनेक आपदाएं आईं ,अनेक आक्रमण हुए। जिसके फलस्वरूप समाज को क्षति हुई, समाज विभक्त हुआ। जातिगत भेदभाव भी आए । दुर्गा वाहिनी का दायित्व समाज को सबल बनाने के साथ-साथ सभी भेदभाव मिटाकर संगठित करने का भी है।
इस मौके पर कीर्ति गौरव वर्गाधिकारी सह दुर्गा वाहिनी प्रांत सहसंयोजिका ने इस पूरे वर्ग से सम्बन्धित वृत देते हुए कहां कि दुर्गा वाहिनी के बहनों को अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक है तथा संस्कार को अपने जीवन में शामिल करना साथ ही समाज में सेवा की भावना के साथ काम करना जरूरी हैं समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन जिला संरक्षक रामनाथ अग्रवाल जी ने किया था।इस वर्ग में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह ,दीपा रानी कुंज मातृ शक्ति प्रांत प्रमुख, शशि शर्मा बाल संस्कार प्रांत प्रमुख, पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, फूल कुमारी रांची विभाग मातृशक्ति प्रमुख, मंजू दीदी मातृशक्ति जिला प्रमुख, रश्मि दीदी, गंगा कुमारी कृति सुमन मोदी, लक्ष्मी कुमारी, बसंती साव ,साइना मिश्रा, विजय यादव , रविन्द्र, विशाल ,सचिन , अनामिका , सबिता सिंह ,लातेहार जिला अध्यक्ष श्याम अग्रवाल , संजय तिवारी जिला मंत्री,लाल देव , मिथलेश,नीतिश जी, कुमार गौरव एवं अन्य दुर्गा वाहिनी की बहने उपस्थित रहें।
- a day in a life of a footballer rf24
- a day in a life of neymar jr
- best rss reader
- day in a life of neymar jr (roblox)
- how do i use rss?
- how to use rss
- real futbol 24
- real futbol 24 neymar
- realisti
- realistic street soccer
- realistic street soccer lev yashin
- realistic street soccer messi
- realistic street soccer roblox
- realistic street soccer ronaldo
- rf24
- rf24 neymar
- roblox
- roblox real futbol 24
- roblox rf24
- rss
- rss feeds
- rss reader
- what is rss?