उग्र सांड का आतंक, एक की ली जान !
- By rakesh --
- 29 Apr 2025 --
- comments are disable
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा गांव और आसपास के इलाकों में एक उग्र सांड का आतंक छाया हुआ है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे इस सांड ने 65 वर्षीय दिलीप रजवार पर हमला कर उनकी जान ले ली। दिलीप रजवार एजी ऑफिस से रिटायर हुए थे और मंदिर के पास से घर लौट रहे थे, तभी सांड ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
यह सांड अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है और इससे पहले 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले तुंबागुटू निवासी फुचका विक्रेता सुखलाल और प्रेम नगर की सावना पर भी इसी सांड ने हमला किया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, लटमा गांव में रहने वाले कुछ किन्नरों ने गाय पाल रखी थी। उसी गाय का बछड़ा अब बड़ा होकर सांड बन चुका है और पूरे इलाके में दहशत फैला रहा है। 6 महीने में यह सांड दुकानों को नुकसान पहुंचा चुका है और राह चलते लोगों को मारकर घायल कर चुका है। अब महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे डर के मारे बाहर निकलना बंद कर चुके हैं।
- #trending
- ancient india
- animation stories
- bhagwan stories
- bharat stories
- dharmic kahaniyan
- hindu dharma
- hindu stories
- kids stories
- motivation
- mythology
- religious stories
- sanatan dharma
- shorts
- viral
- ytshorts
- क्या bull red colour को देखकर सचमुच गुस्सा हो जाता है
- बैल को आक्रामक होने से कैसे बचाएं?
- बैल ने उछलना शुरू किया
- भूखी बैल और कठोर मालकिन की अनसुनी कहानी | भावुक कर देने वाली ग्रामीण स्टोरी
- मधुमक्खियां और भी आक्रामक हो गई। #viralvideo #shorts