भक्ति, प्रेम, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया रामनवमी
- By rakesh --
- 07 Apr 2025 --
- comments are disable
रांची में भक्ति, प्रेम, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व
======================
रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी सजग रही
====================
जिला प्रशासन द्वारा सारी आवश्यक व्यवस्था की गई थी साथ ही रामनवमी के जुलुस के साथ प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ने उन्हें सुगमता पूर्वक तपोवन मंदिर तक पहुंचाया
=================
रामनवमी में प्रेम और भाईचारा की मिशाल बनी मुस्लिम धर्मावलंबी ने रामनवमी झांकी में फूलों की वर्षा की
=================
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, महावीर मंडल रांची महानगर एवं सेंट्रल मुहर्रम कमेटी एवं अन्य कमिटी का योगदान काफ़ी महत्वपूर्ण रहा
======================
जिला प्रशासन की नेतृत्व में आज दिनांक- 06 अप्रैल 2025 को रांची में भक्ति, प्रेम, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व।
उपायुक्त एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची शहर के विभिन्न स्थलों से निकलने वाले रामनवमी जुलुस का मुआयना कर रहें थे। साथ ही जिला प्रशासन की पूरी टीम बेहतरीन व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिससे राम भक्तों को आवगमन में कही कोई परेशानी नही हुईं। बड़ी संख्या में महिला एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
सुबह से जिला प्रशासन की पूरी टीम एवं विभिन्न विभाग के शीर्ष पदाधिकारियों रामनवमी पर्व को बेहतर और भव्य बनाने में लगें रहें।
आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल लगे रहें
रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल लगे रहें। दंडाधिकारी स्वयं जुलुस को सुगमता पूर्वक ले कर तपोवन मंदिर तक पहुंचाया।
रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलुस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी ताकि सारी व्यवस्था बनी रहें।
सभी पदाधिकारी अपने-अपने दिए गए उत्तरदायित्व का निर्वाहन किया
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा तमाम व्यवस्था का सतत निगरानी कर रहें थे। उनके द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी/ पदाधिकारी को ऑन स्पॉट एवं मोबाइल द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा था साथ ही माइक्रो लेबल पर निगरानी किया जा रहा था।
सभी पदाधिकारी अपने-अपने दिए गए उत्तरदायित्व का निर्वाहन किया। कई दिन से पुलिस के वरीय पदाधिकारी गश्ती कर रहें थे।
सबों ने मिल कर रामनवमी पर्व को अच्छे से मनाया।
रामनवमी में प्रेम और भाईचारा की मिशाल बनी मुस्लिम धर्मावलंबी ने रामनवमी झांकी में फूलों की वर्षा की
रांची अपनी पुरानी परम्परा और आपसी सौहार्द के लिए जानी जाती है। यहाँ हर धर्म के लोग आपस में मिल कर सभी धर्मो के पर्व को मनाते ही नही वरण उसमें अपनी सहभागिता भी निभाते है। इसका आज बड़ा उदाहरण ये देखने को मिला की रामनवमी में प्रेम और भाईचारा की मिशाल बनी मुस्लिम धर्मावलंबी ने रामनवमी झांकी में फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें बधाई देते हुए एक दूसरे को खुले और सहज दिल से गले लगाया।
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, महावीर मंडल रांची महानगर एवं सेंट्रल मुहर्रम कमेटी एवं अन्य कमिटी का योगदान काफ़ी महत्वपूर्ण रहा
रामनवमी का पर्व को भव्यता एवं शांति पूर्व संपन्न कराने में
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव, श्री सागर, श्री आलोक दुबे, उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, श्री राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष साहू सह मंत्री बलराम, संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, श्री दीपक ओझा, श्री नंदकिशोर सिंह चंदेल सिंह, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री राजू यादव, श्री अशोक यादव, श्री संजय पोद्दार, श्री कमलेश यादव, श्री बंटी सिंह राजपूत और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष मो. सईद, अकीलुर रहमान, आफताब आलम, तौहीद, मो. इस्लाम, डॉक्टर एम हसनैन, शमशेर आलम, श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी, श्री मुनचुन राय, डा. दिलीप सोनी, श्री संजय विजय वर्गीय , श्री रविन्द्र शर्मा,शेखर शरण इन सभी ने रामनवमी को बेहतरीन बनाने में निस्वार्थ भाव से पिछले कई सप्ताह से सराहनीय कार्य किया है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने इन सभी कमिटी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
*रांची के सभी जिलेवासियों को सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन ने धन्यवाद अर्पित किया *
- jharkhand
- Jharkhand News
- ram navami in ranchi
- ram navami julus ranchi
- ram navami ranchi
- ram navami ranchi 2022
- ram navmi 2025 live ranchi jharkhand
- ramnavmi
- ramnavmi in jharkhand
- ramnavmi in ranchi jharkhand
- ramnavmi ranchi
- ranchi
- ranchi jharkhand
- ranchi ram navami
- ranchi ram navami 2022
- ranchi ram navami julus
- ranchi ramnami julus
- ranchi ramnavami
- ranchi ramnavami 2022
- ranchi ramnavami juloos
- ranchi ramnawmi julus 2023
- silli ranchi jharkhand