रविवार, 30 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

रविवार, 30 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

🔸श्रीलंका में तूफान का कहर जारीः 3 दिन से एयरपोर्ट पर फंसे 300 भारतीय, बिना खाना-पानी हालात गंभीर.

🔸चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR प्रक्रिया के बीच BLO का मानदेय दोगुना, पर्यवेक्षको भत्ता भी बढ़ा.

🔸सुप्रीम कोर्ट में आम लोगों के मामलों को दी जाएगी तरजीह, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश.

🔸ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खलबली! 72 टेरर लॉन्चपैड को बॉर्डर एरिया से किया गया शिफ्ट.

* आखिरकार ममता सरकार ने स्वीकारा नया वक्फ कानून, कलकत्ता के मेयर व राज्य मंत्री फिलहाल हकीम ने कहा हम अब भी इस कानून के खिलाफ.

🔸जापान ने मुस्लिम कब्रिस्तान बनाने की अनुमति ठुकराई, शवों को गृह देश भेजने के दिए निर्देश.

🔸आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए काम कर रही सरकार, 25 योजनाओं को फ्लैगशिप प्रोग्राम में किया शामिल.

🔸पुतिन की यात्रा से पहले रूसी संसद द्वारा भारत के साथ सैन्य समझौते को मंजूरी दिये जाने की संभावना.

🔸एसआईआर प्रक्रिया पर सरकार सख़्त: 2003 की मतदाता सूची से गायब परिवारों के नाम पर होगी कानूनी जांच.

🔸एक व्यक्ति के नाम पर 3 सिम से ज्यादा नहीं, बच्चों के मोबाइल चलाने, Net Banking-UPI पर राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला.

🔸WhatsApp अब बिना SIM नहीं चलेगा? 6 घंटे में खुद हो जाएगा लॉगआउट.

🔸आतंकी डॉक्टर्स के मददगारों पर NIA लेगी बड़ा एक्शन: हरियाणा, यूपी, Jk के 5 शहरों की लिस्ट तैयार; छिपने के ठिकाने, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया.

🔸चुनाव आयोग का ममता सरकार को दूसरा लेटर: DGP- पुलिस कमिश्नर को लिखा- BLO को खतरा चिंता की बात, उन्हें धमकियों से बचाएं.

🔸भागवत बोले- भारत के स्वभाव में झगड़ा नहीं भाईचारा है: भारत की राष्ट्रवाद की अवधारणा पश्चिमी सोच से बिल्कुल अलग, वे नेशनहुड नहीं समझते.

🔸दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ाई.

🔸भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत: नीलगिरी क्लास स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ की डिलीवरी हुई.

🔸Oxford Union में भारत-पाक डिबेट रद्द, अब एक-दूसरे पर पीछे हटने का आरोप-प्रत्यारोप.

🔸 देहरादून में राजनाथ सिंह बोले-हर कठिन परिस्थिति के लिए तैयार रहें युवा अधिकारी, मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन के अधिकारियों की आपरेशन सिंदूर के दौरान किये गये प्रदर्शन की प्रशंसा की.

🔸नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर आने वाला फैसला टला, अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा निर्णय.

* रेपो रेट में कटौती से और तेज होगी आर्थिक वृद्धि, 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है केन्द्रीय बैंक.

* पिछले पांच महीनों में अमेरिका का निर्यात 28.5 प्रतिशत घटा, भारत में मई 2025 में 8.83 अरब डालर से घटकर 6.31 अरब डॉलर का निर्यात अक्टूबर में.

🔹IND vs SA: ‘रोहित और कोहली की आज कड़ी परीक्षा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पहला वन डे रांची में.