बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- By rakesh --
- 22 Sep 2025 --
- comments are disable
बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
जामताड़ा : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी।
ट्रेन रुकते ही यात्री डर के मारे बोगियों से कूदने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है।
करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
- bihar train
- chalti train me lagi aag
- demu train
- fire in train
- indian vloger train me aag
- train
- train 90
- train break me aag
- train facts
- train fire
- train me aag
- train me aag kaise lagta hai
- train me aag lagne par kya kre
- train me aag lge
- train me fire
- train me fire burn train
- train me lagi aag
- train me lagi aag today news
- train me lagi aagshorts
- train me lagi aah
- train on fire
- train station train break me aag lag gaya
- train status
- train video
- travel train
- vande bharat train me lagi aag